50 हजार रिश्वत लेने वाली दरोगा को घसीटते ले गए:गाजियाबाद में दहेज केस में 2 लाख मांगे थे; हेड कॉन्स्टेबल भी दबोचा गया

गाजियाबाद में शनिवार को एक महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मेरठ की एंटी करप्शन यूनिट के पहुंचते ही एक अन्य दरोगा वहां से भाग निकला। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई। इन लोगों ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में चार्जशीट से 2 व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए 2 लाख रुपए मांगे थे। हेड कॉन्स्टेबल का मुरादनगर थाने में एकतरफा सिक्का चलता है। वहीं, महिला दरोगा पिंक बूथ की प्रभारी है। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव में रजनीश त्यागी रहता है। उसके खिलाफ 12 अक्टूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी। आरोप है कि दरोगा प्रिया सिंह, रजनीश त्यागी से उसकी मां कुसुम त्यागी और पिता संजीव त्यागी का नाम चार्जशीट से हटाने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रही थी। रिश्वत के पैसों को लेकर हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली डील कर रहा था। बताया जा रहा है, पैसे न देने पर आरोपियों को जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही थी। काफी बातचीत के बाद 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। खबर में पोल है, आगे बढ़ने से पहले हिस्सा ले सकते हैं इसी बीच, रजनीश त्यागी ने 50 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इस पर एंटी करप्शन विभाग ने दरोगा और सिपाही को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कृष्णापाल सिंह अपनी टीम के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। उन्होंने रजनीश त्यागी को केमिकल लगे नोटों की गड्डी दी। इसके बाद रजनीश त्यागी मुरादनगर थाने पहुंचा। जैसे ही उसने दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद को 50 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा और सिपाही के हाथ पानी के जग में डलवाए गए। जिससे पानी का रंग लाल हो गया। इसके बाद टीम दोनों को लेकर मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। दरोगा प्रिया सिंह ने 2 साल पहले जॉइन किया था
दरोगा प्रिया सिंह (28) फिरोजाबाद जिले के गांव गढ़ी हट्टी की रहने वाली है। वह 2023 बैच की दरोगा है। मेरठ में ट्रेनिंग करने के बाद 13 मार्च, 2023 को गाजियाबाद में उसकी पहली पोस्टिंग हुई। इसी बीच उसे मुरादनगर थाने में पिंक बूथ का प्रभारी बना दिया गया था। हेड कॉन्स्टेबल शाहिद का थाने में चलता था सिक्का
हेड कॉन्स्टेबल बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव का रहने वाला है। उसका मुरादनगर थाने में एकतरफा सिक्का चलता था। थाने में किसे छोड़ना और किसे पकड़ना है, यह शाहिद तय करता था। मुरादनगर थाने में वह ठेकेदार की तरह काम करता था। शाहिद 2006 बैच का सिपाही है, जो प्रमोशन पाकर हेड कॉन्स्टेबल बना था। इंस्पेक्टर अर्चना ने बिछाया जाल
महिला दरोगा प्रिया सिंह और हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली के खिलाफ जब भ्रष्टाचार की शिकायत हुई, तो मेरठ यूनिट की इंस्पेक्टर अर्चना ने दोनों को ट्रैप करने का जाल बिछाया। जहां 50 हजार रुपए के नोटों में रंग लगाया गया। पीड़ित ने जैसे ही पैसे महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को दिए, तो सादे कपड़ों में इंस्पेक्टर अर्चना ने टीम के साथ दोनों को दबोच लिया। वॉट्सऐप पर की गई कॉल
महिला दरोगा प्रिया सिंह वॉट्सऐप पर लगातार काल करती थी, जिससे रजनीश त्यागी कॉल रिकार्ड न कर ले। रजनीश त्यागी जब भी नॉर्मल कॉल मिलाता, तो महिला दरोगा पलटकर वॉट्सऐप पर कॉल करती थी। आज भी कॉल करके कहा था कि तुम मिलने में देरी कर रहे हो, नुकसान तुम्हारा ही होगा। एंटी करप्शन टीम को लीड कर रही इंस्पेक्टर अर्चना ने बताया- दहेज के केस में यह घूस ली गई। जहां महिला दरोगा प्रिया वर्मा ओर हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली को गिरफ्तार किया गया है। एक दरोगा पैदल ही भाग निकला है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। ————————- ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी-प्रेमिका को छप्पर में पकड़ा, शादी करवाई, प्रयागराज के मंदिर में रस्में प्रयागराज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। प्रेमी-प्रेमिका के परिवार वालों को बुलाया गया। काफी देर तक कहासुनी होती रही। फिर पंचायत बैठी। पंचायत में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *