500 विद्यार्थियों को वर्दी बांटकर क्लब निभाएगा समाज के प्रति अपना फर्ज

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइनस ने धीयां की लोहड़ी मनाई। विधायक रमन अरोड़ा और एसएसपी विजिलेंस राजेश्वर सिंह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे। क्लब के अध्यक्ष जतिन दत्ता ने बताया की रोटरी क्लब जालंधर सिविल लाइन हमेशा से ही समाज की सेवा के लिए तैयार है। क्लब के सेक्रेटरी गगन दीप सिंह नरूला ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करने का भरोसा दिया। क्लब ट्रेनर अमृतपाल सिंह लूथरा ने कहा कि इस साल भी 500 बच्चों को स्कूली वर्दी दी जाएगी। अध्यक्ष अरुण मोंटी अरोड़ा ने बताया कि बेटियों का बेटों के बराबर ही परिवार में योगदान है। स्कूली बच्चों ने लोहड़ी के उपलक्ष्य में पारंपरिक गिद्दा एवं लोकगीत पर नृत्य पेश किया। आए हुए सभी बच्चों को उपहार भी दिए गए। बेस्ट कपल का अवॉर्ड अमृतपाल सिंह लूथरा व अमनदीप कौर, डॉक्टर नितिन जैनव रुचि जैन, सुमित दुग्गल व रिशु दुग्गल, पंक्चु अलिटी में विंपी कालड़ा व गुरलीन कौर, अमरदीप सिंह व मनजीत कौर को दिया गया। यहां डॉक्टर गुरबीर गिल, हरप्रीत सिंह, अमरदीप रैंसी, दमनदीप सिंह, हरदीप सिंह, अनिल सलमान, संदीप कोहली, अंशुमन, डॉक्टर नितिन जैन, बब्बू सिडाना ,अमित अरोड़ा ,सौरव नरूला, सचिन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *