501 ज्योतियों से गणपति बप्पा की महाआरती, भजन-संकीर्तन से गूंजा राजा का दरबार

लुधियाना| बीआरएस नगर में ओरिएंट सिनेमा के पास चल रहे 14वें गणपति उत्सव-2025 में शुक्रवार को श्री तपकेश्वर महादेव महाआरती सेवा परिवार की ओर से ढोल-नगाड़ों के बीच 501 ज्योतियों से गणपति बप्पा की महाआरती की गई। भजन गायिका गुड्डू वधवा ने गणपति का गुणगान किया, वहीं लक्ष्मी नारायण मंदिर सी ब्लॉक की महिला संकीर्तन मंडली ने हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया। यजमानों ने परिवार सहित पूजन किया। कार्यक्रम में पार्षद रोहित सिक्का, हरप्रीत बेदी, शिव आहूजा सहित कई गणमान्य पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया। लुधियाना सेफ्टी काउंसिल ने राजा के दरबार के सेवक राकेश बजाज को धर्म और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। आयोजन समिति ने बताया कि 6 सितंबर को संकीर्तन और हवन यज्ञ के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी व बप्पा का विसर्जन दोराहा नहर में किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *