भीलवाड़ा | श्री यश मैना स्वधर्मी सहायता समिति की ओर से गुरुवार को काशीपुरी स्थित शीतल स्वाध्याय भवन में 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित किए। मंत्री भूपेंद्र पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम में साध्वी ज्ञानकंवर, साध्वी प्रतिभा कंवर, पुष्पलता का सानिध्य मिला। यश विहार के महामंत्री स्व. प्रदीप मेहता की पुण्यतिथि पर परिवार के सहयोग से राशन किट का वितरण किया। मंत्री आजाद शर्मा, वरिष्ठ श्रावक रामसिंह चौधरी, वरिष्ठ श्रावक सुरेंद्रसिंह चौधरी, नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के चेयरमैन प्रमोद सिंघवी ने विचार रखे। नीलू कच्छारा ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेश मेहता, अमित लोढ़ा, मनीष मेहता, नीलू कच्छारा, प्रिया लोढ़ा, अलका बंब, मानसिंह भंडारी, श्रीपाल तातेड़, विनोद चौधरी, मनीष बंब, शांतिलाल बनुट, रिखब भंडारी, ओम सिसोदिया, पीयूष खमेसरा, प्रकाश पारख, संदीप कच्छारा, मनीष चौधरी, अजय मेहता, रणजीत बूलिया, दीपक खारिवाल आदि उपस्थित थे।


