लुधियाना| महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 24 फरवरी को स्थानीय पुडा ग्राउंड नजदीक सिविल अस्पताल से निकाली जाने वाली भव्य रथ यात्रा को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। भक्तों के उत्साह को देखते हुए रथ यात्रा में 5100 सौभाग्यशाली भक्तों को प्रसाद के पैकेट में शिव रूपी चांदी के स्वरूप मिलेंगे। यह जानकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा, लवली थापर, अजय गुप्ता, प्रवीण मल्होत्रा ने अध्यक्ष रजनीश धीमान, पंजाब महासचिव अनिल सरीन, गुरदेव शर्मा देबी व जीवन गुप्ता को निमंत्रण देते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर हैप्पी घण्ड, राकेश वर्मा, अमर टक्कर, सौरव वर्मा, कुणाल सूद, अमित मल्होत्रा, सुमित मल्होत्रा, ध्रुव भट्टी, अवतार कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे।


