51KM की रेल लाइन बनने से मिजोरम दिल्ली से जुड़ा:इसमें 45 सुरंगें, कुतुबमीनार से ऊंचा भारत का दूसरा ब्रिज; PM ने उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया। 51 KM लंबी बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन के जरिए मिजोरम की दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधी रेल कनेक्टिविटि हो गई है। इस रेलवे रूट में 45 सुरंग, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज हैं। इसके अलावा 114 मीटर ऊंचा देश का दूसरा पियर ब्रिज भी है, जो कुतुब मिनार (72 मीटर) से भी ऊंचा है। पीएम ने कहा, ‘लंबे समय से हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक पॉलिटिक्स कर रही हैं। जिन्होंने मिजोरम को अनदेखा किया, लेकिन आज मिजोरम फ्रंटलाइन में हैं।’ दरअसल, पीएम मोदी 2 दिन के नॉर्थ ईस्ट दौरे पर हैं। वे सुबह मिजोरम के आईजोल पहुंचे, यहां लेंगपुई एयरपोर्ट से ₹9000 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम मणिपुर गए। वहां चुराचांदपुर और इंफाल में ₹8,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। शाम करीब 6 बजे PM असम के गुवाहाटी पहुंचे। उन्होंने संगीत जगत के दिग्गज भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में एक पुस्तक और 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। मोदी ने कहा कि जब पिछली सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर भारत को अलगाववाद की आग में झुलसने के लिए छोड़ दिया था, तब भूपेन दा एकता की आवाज बने थे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने X अकाउंट पर रेल ब्रिज की वीडियो शेयर की मिजोरम पहली बार गुवाहाटी, दिल्ली और कोलकाता से जुड़ा मोदी बोले- मिजोरम के लोगों ने हमेशा हमेशा प्रेरित किया ट्रेन से जुड़ी 2 तस्वीरें… राज्यपाल और राजनीतिक दलों ने जताई खुशी
मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 11 साल पहले ही विजन दिया था कि विकास तभी होगा जब देश के दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों तक आधारभूत ढांचा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगी और भविष्य में इसे म्यांमार सीमा तक भी बढ़ाया जा सकता है।
मिजोरम की पार्टियां जोरम पीपल्स मूवमेंट (ZPM), मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) ने भी इस परियोजना का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे राज्य में आर्थिक विकास, व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ………………………….. पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कांग्रेस का AI-वीडियो, दिखाया-PM के सपने में उनकी मां आईं: बोलीं- राजनीति के लिए कितना गिरोगे; गिरिराज ने कहा- राहुल गिर चुके हैं बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने पर मचे बवाल के बाद बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।36 सेकेंड के AI जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *