भास्कर न्यूज|गढ़वा रविवार को डीपीएससीसी की ओर से निजी विद्यालय के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सीबीएसई से आए प्रशिक्षक चीन्शु सिंह, केआर झा, सचिव एमपी केशरी, अशोक विश्वकर्मा आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण एक अनिवार्य है। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए सर्वे भी इस बात को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि कम संसाधन में भी शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालय और बेहतर से बेहतर रिजल्ट दे सके। इसलिए कार्यक्रम आयोजित है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में पूरे जिले से 52 विद्यालयों के करीब 260 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। सचिव एमपी केशरी ने शिक्षकों और विद्यालय के निदेशकों को स्वागत करते हुए कहा कि जिले के सभी निजी विद्यालय शिक्षा के विकास के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं। परिणाम और बेहतर हो इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीबीएसई से आए प्रशिक्षक चीन्शु सिंह ने कहा कि समन्वय समिति शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित कर आज के वातावरण के हिसाब से ढाला जा रहा है और प्रशिक्षित शिक्षकों को अपग्रेड किया जा रहा है। शिक्षकों को ध्यान रखना चाहिए कि क्लास रूम का वातावरण भय मुक्त, तनाव मुक्त और आनंददायक हो। प्रशिक्षण का कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र विश्वकर्मा, सुधीर पाठक, अशोक दुबे, ललन साहू, धर्मेंद्र देव, पंकज कुमार, मुजीबउद्दीन खान आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ब्रजेश मिश्रा, राहुल सिंह, अमरेंद्र पाठक, मोजीब खान, पवन तिवारी, तौहीद अंसारी, प्रदीप दुबे, रामानुज सिंह, संजय सोनी, यासीन मल्लिक, धर्मेंद्र देव, प्रमोद झा, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।


