53749 पदों पर चपरासी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी:21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा, 4 महीने पहले हुआ था पेपर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने शुक्रवार को ग्रेड फोर्थ (चपरासी) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 53 हजार 749 पदों के लिए 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने बताया- ग्रेड फोर्थ भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में थी। इसलिए इस बार बोर्ड को रिजल्ट जारी करने में थोड़ा वक्त लगा है। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड होने में थोड़ा वक्त लगेगा। कैंडिडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपने नाम और रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अब अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा
आलोक राज ने बताया- बोर्ड द्वारा उम्मीदवार सिलेक्शन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। रिटन टेस्ट में पास होने वाले सभी उम्मीदवार अब चयन के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाए जाएंगे। उनके डॉक्यूमेंट चेक करके सही होने पर उन्हें मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर विभाग को फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी जाएगी। ऐसे चेक करें रिजल्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *