540 लीटर अवैध डीजल के साथ दो आरोपी को दबोचा

भास्कर न्यूज | रामचंद्रपुर बलरामपुर जिले के सनवाल थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय डीजल तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे बोलेरो वाहन को पकड़ा। वाहन से 540 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ। सूचना के आधार पर सनावल थाना पुलिस ने त्रिशुली रोड स्थित पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी कर यूपी 70 बीई 3092 बोलेरो को रोका। वाहन से 18 प्लास्टिक जरीकेन में भरा डीजल मिला। डीजल की कीमत 51 हजार 300 रुपए और वाहन की कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है, जिसे जब्त कर सनावल पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रभारी गजपति मिर्रे ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में उत्तरप्रदेश सोनभद्र के बभनी ग्राम मनरूटोला के 27 वर्षीय नीरज पिता सरमन और ग्राम सागोबांध के 23 वर्षीय संदीप पिता रामबरनथाना शामिल है। दोनों डीजल के वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। आरोपियों के खिलाफ धारा 287, बीएनएस एक्ट की धारा 3(5) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *