550 लोगों की क्षमता का नया टाउन हॉल तैयार

आदर्श स्टेडियम में करीब 550 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता का नया टाउन हॉल बनकर तैयार हो गया है। कांग्रेस सरकार के समय रूडीसीको की ओर से टाउन हॉल का काम शुरू करवाया गया। नगर परिषद और यूआईटी के पास पर्याप्त बजट नहीं होने से राज्य सरकार ने 11 करोड़ रुपए टाउन हॉल निर्माण के लिए स्वीकृत किए। अब 4 साल बाद टाउन हॉल का काम पूरा हो गया है और उद्घाटन का इंतजार है। बाड़मेर का आधुनिक टाउन हॉल है, अंदर से मल्टीप्लेक्स की तरह बनाया है। टाउन हॉल में विशेष साउंड लगाया है, जो थिएटर की तरह गूंजेगा। इस टाउन हॉल का निर्माण राजस्थान शहरी पेयजल/ सीवरेज एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड ने करवाया है। टाउन हॉल में कई तरह की सुविधाएं है। आधुनिक कुर्सियां गई है। इस टाउन हॉल के तैयार होने से शहर को एक बड़े टाउन हॉल की आवश्यकता पूरी हो जाएगी। करीब 88000 वर्ग फीट में टाउन हॉल बिल्डिंग निर्माण के लिए 11 करोड़ 19 लाख रुपए खर्च किए है। वर्क ऑर्डर के अनुसार काम 15 माह में पूरा किया थाना था, लेकिन करीब 50 महीने बाद काम पूरा हुआ है। इससे टाउन हॉल की लागत भी बढ़ी है। आदर्श स्टेडियम के टाउन हॉल के दो गेट है। इसमें वीआईपी प्रवेश के लिए अलग से व्यवस्था की है। थिएटर की तरह एंट्री और एक्जिट अलग-अलग है। इसे अंदर से थिएटर की तरह डिजाइन किया है। विशेष साउंड के कारण जब कोई गाना या फिल्म ​दिखाई जाएगी तो ये थिएटर की तरह गूंजेगा। इसके अलावा यहां वीआईपी रूम भी है। जहां अतिथि वेटिंग के समय आराम भी कर सकेंगे। मैनेजर का ऑफिस भी बनाया गया है। थिएटर की तरह अलग से प्रोजेक्टर रूम है, जहां से सीधे स्क्रीन पर फिल्म जाएगी।दर्शकों के कुर्सी से उठने के बाद ऑटोमेटिक फोल्ड हो जाएगी। पूरा टाउन हॉल एसी है। इसमें प्रवेश के दो गेट है। इसमें एक से सिर्फ वीआईपी लोगों का ही प्रवेश होगा। जबकि दूसरे से आमजन का प्रवेश होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *