5580 नशीले कैप्सूल पकड़े:बेचने के इरादे से निकला था कार सवार, रोका तो मिले कैप्सूल और बिक्री राशि के 14850 रुपए

जिले के गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को 5580 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गजसिंहपुर से पदमपुर की ओर एक व्यक्ति के कार में नशीले कैप्सूल लेकर आने की सूचना मिली थी। इस पर 37बीबी गांव के पास नाकाबंदी की गई। कार सवार युवक ने पुलिस को देखते ही कार रोकी और वह बेहद घबरा गया। इस पर पुलिस ने कार की तलशी तो इसमें 5580 नशीले कैप्सूल मिले। युवक के पास 14850 रुपए भी मिले हैं। वह यह कैप्सूल बेचने के इरादे से निकला था और उसके पास इसकी बिक्री के रुपए ही थे। पुलिस ने उसके पास मिली कार ओर रुपए जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई पदमपुर थाने के एएसआई रामप्रताप ने की। एएसआई रामप्रताप को इस इलाके में नशे का ट्रांसपोर्टेशन होने का पता लगा। इस पर गांव 37 बीबी के पास नाका लगाया गया। यहां गजसिंहपुर से पदमपुर की ओर जाती कार नजर आई। इस पर इसे रोका। रोकते ही इसमें सवार युवक घबरा गया। पुलिस टीम ने युवक और कार की तलाशी ली तो कार में 5580 नशे में उपयोग होने वाले कैप्सूल मिले। कार सवार युवक गांव 18 एफ के हरदीपसिंह पुत्र निर्मलसिंह ने बताया कि वह ये कैप्सूल रायसिंहनगर इलाके से लाया है। एएसआई रामप्रताप ने बताया कि संभवत: यह नशीली गोलियां बेचने के इरादे से श्रीगंगानगर के पदमपुर और गजसिंहपुर इलाके में लाई जा रही थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच हैड कांस्टेबल गुरचरणसिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *