57 विधायकों वाली सरकार से जनता का भरोसा उठा, संघर्ष करें कार्यकर्ता : सुदेश

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो कहा कि आज राज्य चुनौतीपूर्ण मोड पर खड़ा है। राज्य के 57 विधायकों वाली सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है। उन्होंने कहा कि आजसू कार्यकर्ता राज्य को नेतृत्व देने के लिए संगठन की धार तेज करें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं और जनमुद्दों पर संघर्ष करें। महतो ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आजसू की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएं। सुदेश महतो रविवार को सांडी, रामगढ़ के कम्युनिटी सेंटर में आजसू पार्टी की दो दिवसीय झारखंड प्रदेश स्तरीय प्रखंड अध्यक्ष कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यशाला में प्रखंड अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने पर मंथन हुआ और संगठन को ग्राम स्तर पर पुनर्गठित करने की रणनीति बनी। इस अवसर पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करने और सभी प्रखंडों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आजसू ने हमेशा जनता के हक की आवाज बुलंद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *