कवर्धा| खेल विभाग द्वारा इस वर्ष भी महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग व रस्साकसी को शामिल किया गया है। महिला खिलाड़ियों को दो आयु वर्ग में भाग लेने की पात्रता होगी, जिसमें 9 से 18 वर्ष व 18 से 35 वर्ष तक है। महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंडरिया ब्लॉक में 6 अक्टूबर ग्राम कामठी, बोड़ला ब्लॉक में 7 अक्टूबर ग्राम खरहट्टा, कवर्धा ब्लॉक में 8 अक्टूबर आउटडोर स्टेडियम कवर्धा व सहसपुर लोहारा ब्लॉक में 9 अक्टूबर ग्राम बाजार चारभाठा में होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 14 अक्टूबर को आउटडोर स्टेडियम कवर्धा में होगा।


