शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर इलाके से होस्टल से लापता हुई नाबालिग कोचिंग छात्रा को 6 दिनों के बाद कोटा पुलिस को दिल्ली में मिली। कोटा में मंगलवार से ही कोचिंग छात्रा लापता थी। हॉस्टल संचालक ने जवाहर नगर थाने में छात्रा की गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जवाहर नगर थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने बताया कि मंगलवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उनके हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा जोकि बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह किसी को भी बिना बताए लापता हो गई। तुरंत मामला दर्ज कर राजस्थान और राजस्थान के बाहर पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर भेजी। इलाकों के सीसीटीवी फुटेज रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए छात्रा तक पहुंचे। दिल्ली में हमारी टीम ने छात्रा को ढूंढ निकाला। टीम छात्रा को लेकर कोटा आ रही है। परिजनों को भी सूचित कर दिया है। वह भी कोटा आ रहे हैं। उसके बाद छात्रा की मनोचिकित्सक के जरिए काउंसलिंग करवाई जाएगी। जिसके बाद छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नाबालिक छात्रा कोटा में पिछले डेढ़ साल से रह रही है। और निजी कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही है। आखिरकार छात्रा हॉस्टल से बिना किसी को बताएं क्यों चली गई इसके बारे में भी पता किया जाएगा।


