बाड़मेर में 6 फर्मों के दही, घी, पनीर और मसालों में मिलावट सामने आई है। इनकी रिपोर्ट आने के बाद इसे कोर्ट में पेश जाएगा। वहीं खाद्य विभाग की टीम ने एक और कार्रवाई करते हुए 675 किलो गुड को सीज किया है। इसके सैंपल लेकर जोधपुर लेबोरेट्री भेज गए है। सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई का कहना है कि खाद्य पदार्थ के लिए खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। दरअसल, शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान बाड़मेर में लगातार जारी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त टी शुभ मंगला एवं कलेक्टर टीना डाबी के निर्देशन पर जिले भर में सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है। 6 फर्मों के सैंपल पाए अमानक खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने फर्म मैसर्स रामदेव भोजनालय और दाल बाटी चूरमा बाड़मेर से खाद्य पदार्थ दही, फर्म मैसर्स लक्ष्मी पाव भाजी एंड फास्ट फूड कॉर्नर गांधी चौक बाड़मेर से खाद्य पदार्थ प्रीपेड भाजी, फर्म मैसर्स भगवती ट्रेडिंग कंपनी कवास से खाद्य पदार्थ लाल मिर्च पाउडर लूज, फर्म मालू एंड संस चौहटन से खाद्य पदार्थ घी ब्रांड परिवार, फर्म मैसर्स महादेव दूध डेरी चौहटन से खाद्य पदार्थ पनीर लूज, फर्म मैसर्स मां कृपा ट्रेडिंग कंपनी बाड़मेर से खाद्य पदार्थ घी ब्रांड माही सरस एवं घी ब्रांड सरस 1 प्लस के सैंपल लिए गए थे। इन नमूनों को जांच के लिए पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री जोधपुर भेजे गए थे। जांच के बाद यह सैंपल अमानक स्तर के पाए गए है। 675 किलो गुड़ किया सीज डॉक्टर विष्णु राम बिश्नोई ने बताया- खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार जांगिड़ ने फर्म मैसर्स पारसमल बाबूलाल बाड़मेर से खाद्य पदार्थ गुड का नमूना लिया गया। मिलावट के संदेह के आधार पर 675 किलो खाद्य पदार्थ सीज किया गया। लिए गए नमूने को जांच के लिए जोधपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ प्रवीण संखलेचा व राजेन्द्र सिंह इंदा उपस्थित रहे।


