6 महीने से रुका पुल निर्माण:जामताड़ा-सोनबाद मार्ग पर मिट्टी का डायवर्सन बारिश में बह रहा, स्कूल बस फंसी

जामताड़ा से धनबाद को जोड़ने वाले एनएच-419 पर सोनबाद के पास एक पुलिया का निर्माण पिछले 6 महीनों से रुका है। इससे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने का काम 6 महीने पहले शुरू हुआ था। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के इस्तेमाल के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद ठेकेदार काम छोड़कर चला गया। तब से निर्माण कार्य पूरी तरह रुका हुआ है। आवागमन के लिए पुल के बगल से मिट्टी डालकर अस्थायी रास्ता बनाया गया है। बरसात में यह व्यवस्था काम नहीं कर रही है। लगातार बारिश से रास्ता बह जाता है और वाहन फंस जाते हैं। शुक्रवार को इसी रास्ते पर एक स्कूल बस फंस गई। बच्चों को बस से उतरना पड़ा। ग्रामीणों की मदद से बस को निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं। न तो पुल का निर्माण पूरा हो रहा है और न ही अस्थायी रास्ते की मरम्मत की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर पुल निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *