6 लाख कैश और 5 लाख जेवर की चोरी:जांजगीर-चांपा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, परिवार शादी में गया था

जांजगीर-चांपा जिले में कस्तूरी ट्रेडर्स की किराना दुकान और उससे सटे घर में अज्ञात चोरों ने 11 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने ताला तोड़कर घर के कमरे में रखे करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 6 लाख रुपए कैश चुरा लिए। परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र में अंबेडकर चौक के पास का है। जानकारी के अनुसार, विनय केडिया अपने परिवार के साथ 20 नवंबर को शादी में शामिल होने गए थे। रविवार को जब वे घर लौटे, तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर के कमरों और दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और कैश गायब थे। डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड ने कुछ दूर तक संदिग्धों का पीछा किया, लेकिन फिर रुक गया। साइबर सेल की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जबकि एफएसएल की टीम घटनास्थल से फिंगरप्रिंट जुटा रही है, ताकि अज्ञात चोरों का पता लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *