6 वार्डों में 132 लाख रुपए के निर्माण कार्य होंगे:गुना में जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन; सड़क, बंगले, टीन शेड बनेंगे

नगरपालिका के छह वार्डों में 132 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के लिए सोमवार को भूमिपूजन हुए। इनमें सड़क, नाली, बंगले, टीन शेड सहित 7 नव निर्माण होंगे। जानकारी के अनुसार, गुना नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 29, 31, 33, 34, 37 में निर्माण कार्य होंगे। नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मार्गदर्शन और प्रदेश की भाजपा सरकार की विकास की सोच के अनुसार शहर में निरंतर विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है। भूमिपूजन में विधायक पन्नालाल शाक्य मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार उपस्थित रहे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने की। जानिए, कहां क्या बनेगा?
वार्ड क्रमांक 29 में 40 लाख की लागत से सीसी और नाली निर्माण, वार्ड 31 में 21 लाख रुपए की लागत से सीसी नाली निर्माण, वार्ड 33 में 21 लाख से सीसी और नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 34 में सहरिया आदिवासियों की परंपरा अनुसार मातापुर कैंट में 11 लाख की लागत से बंगले का निर्माण, वार्ड क्रमांक 36 में 20 लाख की लागत से टीन शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 32 चौरसिया कॉलोनी में 20 लाख से सीसी और नाली निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता ने बताया कि शहर को स्वच्छ एवं आम जनता की सुविधा के अनुरूप निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। भूमिपूजन के दौरान पार्षद नीता शिवनारायण कुशवाह, पार्षद राममूर्ति विजय कुशवाह, पार्षद सुनीता बसंत शर्मा, सचिन धूरिया,अब्दुल हलीम गाजी, दिनेश शर्मा, बृजेश राठौर, ओम प्रकाश कुशवाह, सुशीला जगदीश कुशवाह, कीर्ति सरवैया, फूलबाई रामबली ओझा, ममता तोमर, तरुन्नम खान, रामवीर जाटव, राजू ओझा, लक्ष्मण जाटव, महेन्द्र कुशवाह, भगवान कुशवाह, राजेश साहू, शैलेश कुशवाह, गोपाल साहू, अशोक सोनी, लाला राम लोधा, राजू जाटव, बहादुर लोधा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *