टीकमगढ़ में एक टीचर ने 6 साल की बच्ची से रेप किया। आरोपी उसे एक क्लासरूम में ले गया। यहां पर गलत काम किया। बच्ची घर पहुंची तो दादी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मामला पलेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार का है। छात्रा की दादी, चाचा और दादा ने थाने पहुंचकर आरोपी टीचर कासिम खान (58) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाली 6 साल छात्रा गुरुवार को स्कूल गई थी। स्कूल के सहायक शिक्षक कासिम खान (58) ने उसे एक कमरे में ले जाकर रेप किया। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक कासिम खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने की आरोपी का घर गिराने की मांग
घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने आरोपी टीचर का घर गिराने और उसकी जमीन को शासकीय घोषित करने की मांग की। डीईओ बोले-आरोपी के खिलाफ होगी कार्रवाई
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी हनुमत सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें यह जानकारी मीडिया से मिली है। संकुल प्राचार्य और बीईओ ने उन्हें सूचित नहीं किया। उन्होंने इस मामले में सभी संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। यह खबर भी पढ़ें MP में बच्ची से रेप के आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। पढ़ें पूरी खबर


