छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की बच्ची का मर्डर हुआ है। बच्ची पर सेक्सुअल असॉल्ट, प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया। पुलिस ने, इस केस में बच्ची के चाचा को आरोपी बनाया है। ASP सुखनंदन राठौर का कहना है कि, 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत कई जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… सिलसिलेवार जानिए पूरी वारदात दरअसल, मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली। बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। संदेही के घर भीड़ ने लगाई आग वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया। इनमें बच्ची का चाचा भी था। इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे। पुलिस का कहना है कि, पूछताछ, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है। फिलहाल उसे रिमांड में लेकर और सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे। चाचा ने कार में छिपाई थी लाश ASP के मुताबिक, आरोपी ने अपने घर में ही वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की दादी-बुआ पूजा के लिए गई हुई थी इसी बीच रेप-मर्डर की वारदात हुई है। इसके बाद मौका पाकर आरोपी चाचा ने बच्ची की लाश सामने कार में छिपा दी। कार हमेशा वहीं खड़ी रहती थी। कार का एक दरवाजा लॉक नहीं होता था। ये बात आरोपी चाचा को पता थी। साथ ही गर्मी की वजह से बॉडी फफोले और कालापन आने की बात एक्सपर्ट कह रहे हैं। ……………………………. बच्ची से रेप मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में चॉकलेट लेने निकली बच्ची का शव मिला:नाबालिग ने पॉर्न देखकर 4 साल की मासूम से की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर हत्या बिलासपुर की यह घटना न सिर्फ झकझोर देने वाली है, बल्कि कई सवाल उठाने वाली है। 14 साल के नाबालिग ने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने विरोध किया तो सिर पर ईंट और लकड़ी के बत्ते से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा और मोबाइल की जांच की तो पोर्न फिल्में देखने की हिस्ट्री मिली है। पढ़ें पूरी खबर


