राजनांदगांव| बसंतपुर पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जो बीते 6 साल से फरार चल रहे थे। वारंटियों को रायपुर से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि स्थाई वारंटी रवि गुप्ता, विवेक बेलावाला और हरिश साहू अलग-अलग मामले के फरार वारंटी रहे हैं। जिनकी तलाश बीते 6 साल से पुलिस कर रही थी। तीनों को बसंतपुर पुलिस की टीम ने रायपुर से गिरफ्तार कर वारंट तामिल किया है। आरोपियों पर कुल 10 स्थाई वारंट और 4 गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।


