60 पैसेंजर्स 35 मिनट तक हवा में हुए परेशान:जयपुर में पायलट रनवे टच करके भी नहीं करवा पाया लैंडिंग, दुबई फ्लाइट हुई 14 घंटे लेट

कोलकाता से जयपुर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 15 मिनट लेट पहुंची थी। इसके बाद लैंडिंग फेल होने पर और पायलट ने टेक ऑफ किया। करीब 35 मिनट तक फ्लाइट आसमान में ही चक्कर काटती रही। इसके बाद पायलट ने सफल लैंडिंग करवाई। बता दें कि पिछले महीने भी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 715, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 394 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX – 2870 भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर भी सफल लैंड नहीं हो पाई थी। तीनों फ्लाइट रनवे टच कर फिर से टेक ऑफ कर गई थी, जिसकी वजह से पैसेंजर्स को परेशान होना पड़ा था। जयपुर एयरपोर्ट पर 15 मिनट लेट पहुंची थी फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E – 114 ने कोलकाता से सोमवार शाम 7 बजकर 25 मिनट पर जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। रात 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचना था लेकिन 15 मिनट लेट यानि 9 बजकर 15 मिनट पर जयपुर पहुंची। पायलट ने लैंडिंग के लिए रनवे पर प्लेन को टच डाउन किया। फ्लाइट सफल लैंड नहीं हो पाई। पायलट ने कुछ ही सेकेंड में टेक ऑफ कर लिया। इसके बाद करीब 35 मिनट तक आसमान में ही चक्कर काटती रही। पायलट ने 9 बजकर 55 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफल लैंडिंग की। दुबई फ्लाइट 14 घंटे लेट
जयपुर से स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG – 57 सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरती है। लेकिन संचालन कारणों की वजह से आज फ्लाइट अपने निर्धारित वक्त से 14 घंटे लेट है, जो अब आज रात 11 बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरेगी। जिसकी वजह से दुबई जाने वाले पैसेंजर को परेशान होना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें- 140 पैसेंजर्स 13 मिनट तक हवा में हुए परेशान:जयपुर में पायलट रनवे टच करके भी नहीं करवा पाया लैंडिंग, एक सप्ताह में तीसरी घटना​​​​​​​ जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार दोपहर कोलकाता से आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-715 रनवे पर पहुंचने के बाद भी लैंड नहीं हो पाई। इससे फ्लाइट में मौजूद 140 यात्री परेशान हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *