60 बोतल शराब, 18 ग्राम चिट्टा और 2100 कैप्सूल बरामद

संगरूर| विभिन्न स्थानों से 60 बोतल शराब, 18 ग्राम चिट्टा, 2100 कैप्सूल, 160 गोलियां, 75 लीटर लाहन और 8 बोतल नाजायज शराब बरामद करके 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। थाना सदर धूरी के सहायक थानेदार प्रितपाल सिंह ने राम सिंह निवासी हसनपुर से 75 लीटर लाहन और 8 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। दूसरे मामले में थाना शेरपुर के सहायक थानेदार सुरिंदर सिंह ने दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी शेरपुर से 12 बोतल शराब बरामद की है। तीसरे मामले में थाना सिटी सुनाम के हवलदार जगदीप सिंह ने जसवीर सिंह निवासी सुनाम व हरजिंदर सिंह निवासी सुनाम से 160 नशीली गोलियां बरामद की है। चौथे मामले में थाना लहरा के सहायक थानेदार सतगुर सिंह ने कुलदीप सिंह निवासी नंगला से 48 बोतल शराब बरामद की है। पांचवे मामले में थाना लहरा के हवलदार गुरदीप सिंह ने गुरविंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ से 18 ग्राम चिट्टा और 2100 कैप्सूल बरामद किए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *