रामचंद्रपुर | रामचंद्रपुर क्षेत्र में अवैध धान की तस्करी रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तरह सक्रिय हैं। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम झारा में आरोपी द्वारा उत्तर प्रदेश से लाया गया 60 बोरी अवैध धान ट्रैक्टर में भरकर चंद्रदेव यादव के घर के सामने खड़ा किया गया था। राजस्व टीम को देखते ही चालक ट्रैक्टर की चाबी लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम आनंद राम नेताम ने ट्रैक्टर में लोड 60 बोरी अवैध धान को जब्त कर स्वयं ट्रैक्टर चलाते हुए थाना सनावल को सुपुर्द किया।


