60 महिलाएं ले रही हैं वाहन चलने का नियमित प्रशिक्षण

जिला प्रशासन बाड़मेर, महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग तथा महिला मंडल बाड़मेर आगोर के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे वाहन चालक प्रशिक्षण का निरीक्षण शासन सचिव महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग राजस्थान महेन्द्र सोनी ने किया। शासन सचिव ने महिलाओं के इस कार्यक्रम के प्रति उत्साह एवं जोश को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। महिलाओं ने उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए एक अहम कदम है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। शासन सचिव ने 18 दिसम्बर 2024 को जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को वाहन चालन का प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया था जिसके तहत जिला प्रशासन, महिला अधिकारिता एवं बाल विकास विभाग, परिवहन विभाग तथा महिला मण्डल बाड़मेर आगोर की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन कर लगभग 60 महिलाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर टीना डाबी की प्रेरणा से मरु उड़ान के तहत संचालित किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी वीरमा राम चौधरी, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के निदेशक आदिल खान मौजूद रहे। वाहन चालन सीखने आने वाली महिलाओं सरोज मालिया, इन्द्रा, जमना, समित्रा, सन्तोष आदि ने अनुभव साझा किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *