अलवर के अकबरपुर थाना के सिरावास गांव में सोमवार सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग दल्लाराम पुत्र गोविंदराम घर में मृत मिला। परिवार के कुछ लोगों ने कहा कि हार्ट अटैक से माैत लगती है। एक-दो ने कहा कि हत्या की आशंका है। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार जांच करेगी। अकबरपुर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल हजारी राम ने बताया कि मंगलवार सुबह उनको बुजुर्ग की अचानक मौत होने की सूचना मिली थी। उसके बाद अस्पताल आए हैं। परिजनों की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार परजांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक दल्ला राम के तीन बच्चे हैं, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है। ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।


