60 हजार करोड़ के झूठे अलाप में गुमराह कर रही पंजाब सरकार व आप नेता : भंडारी

जालंधर| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने सोमवार को मीटिंग की। जिसमें उन्होंने कहा कि आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के 60 हजार करोड़ का झूठा अलाप कर रहे है जो कि बिल्कुल अस्वीकार्य है। पंजाब में मौजूदा हालातों में मान सरकार आपदा पीड़ितों को बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम साबित हुई है। केंद्र सरकार 2017 से 2022 तक तकरीबन 58210 हजार करोड़ रुपए की जीएसटी क्षतिपूर्ति पंजाब सरकार को दे चुकी है । देश के प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के मौजूदा हालातों पर बहुत चिंतित है और पिछले कई दिनों से केंद्र की दो टीमें लगातार पंजाब में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों से पूरी जानकारी केंद्र सरकार को दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के लोगों को मिलने गुरदासपुर आ रहे है और वो किसानों के हितों को भलीभांति समझते है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत द्वारा तह दिल से धन्यवाद किया है जिन्होंने पंजाब सरकार को 5- 5करोड़ रुपए बाढ़ पीडितों के राहत फंड में दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *