भास्कर न्यूज | कवर्धा शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल चिमरा के प्रधान अध्यापक दिलीप सिंह ठाकुर 31 मई 2025 को 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विद्यालय में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष नेमीचंद साहू, भागीरथी साहू और संतु साहू को आमंत्रित किया गया। दिलीप सिंह को राज्यपाल पुरस्कार, पर्यावरण मित्र सम्मान और जनगणना में उत्कृष्ट सेवा के लिए रजत पदक मिल चुका है। कार्यक्रम का संचालन तामेश्वर सिंह ठाकुर और शिक्षक विष्णु दत्त कौशिक ने किया। दिलीप सिंह वर्ष 2011 से इस विद्यालय में प्रधान अध्यापक के रूप में पदस्थ थे। ग्रामवासियों और शिक्षकों ने उनका सम्मान किया।


