सवाई माधोपुर की सूरवाल थाना पुलिस ने 640 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कालूराम (45) पुत्र रामस्वरुप मीणा उम्र 45 साल निवासी बनोटा को गिरफ्तार किया है। सूरवाल थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से एक व्यक्ति के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना मिली। सूचना पर सूरवाल पुलिस खाली चारागाह जमीन बनोटा पहुंची। जहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को बावर्दी देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान आरोपी के पास 640 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपी से गांजा के बारे में पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया है।


