65 विद्यार्थियों को वितरित किए ऊनी वस्त्र

बेड़िया | शासकीय प्राथमिक विद्यालय रोडिया में दर्ज 65 विद्यार्थियों को गुरुवार को निशुल्क गर्म कपड़े वितरित किए गए। सुफलाम सेवा न्यास व किरण सेवा न्यास इंदौर और रवि सोनी ने जनपद सदस्य मांगीलाल बोलखर, पूर्व सरपंच कैलाश गंगराड़े, उपसरपंच मोहन निदावले, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र वास्कले, संस्था स्टाफ बिशन बर्ड, रेखा मालाकार व जनशिक्षक रवि सोनी के समक्ष वितरण किया। ऊनी वस्त्र पाकर बच्चे खुश हुए। शासकीय प्राथमिक विद्यालय साला के छात्रों को भी प्रधानपाठक छाया करोले के समक्ष रवि सेानी ने ऊनी वस्त्र दिए। संस्था के पवन श्रीमाल व पप्पू श्रीमाल ने सहयोग दिया। सोनी ने कहा आगे भी विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को ऊनी वस्त्र देने का काम जारी रहेगा। सोनी नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजनों से जुड़कर इस तरह के सेवा कार्य करते रहते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *