650 करोड़ के घोटाले की CBI जांच की मांग:RTI एक्टिविस्ट 16 दिन से कर रहा पदयात्रा, लखनऊ में बोला- DM ने एक्शन नहीं लिया

लखनऊ में रविवार दोपहर हजरतगंज महात्मा गांधी प्रतिमा पर RTI एक्टिविस्ट संजय कुमार मिश्र ने पंचायती राज विभाग में करोड़ों रुपए का घोटाला होने की बात दोहराई। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के दौरान नियुक्त प्रशासकों ने समस्त जनपदों में मई 2021 (प्रधानों के निर्वाचित घोषित होने एवं शपथ ग्रहण के मध्य) 20 दिनों में लगभग 650 करोड़ रुपए निकाल लिए। आज लगभग 2 वर्ष बीतने को हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध 0% टॉलरेंस नीति की बात करने वाली सरकार ना ही जांच करा पाई ना दोषियों को सजा। मामले में सरकार की तरफ से नोटिस जारी की गई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ। इसके साथ ही विद्युत विभाग और युवा कल्याण विभाग में भी घोटाले का आरोप है। 16 दिनों तक की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे संजय मिश्र 16 वें दिन लखनऊ पहुंचे हैं। वह पैदल पद यात्रा कर गोरखपुर के गांधी प्रतिमा टाउन हॉल से गांधी प्रतिमा हजरतगंज लखनऊ तक आए। उनका कहना है कि तीनों विभागों में एक हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। 58 हजार प्रधानों के हक में चंद प्रशासकों ने डाका डालने का काम किया है। मामले में गोरखपुर और देवरिया के जिलाधिकारी ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नोटिस भी जारी की है। शासन ने मामले में पत्र जारी किया है, लेकिन जिलाधिकारी की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। सीबीआई जांच की उठाई मांग युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों के 25000 युवक/महिला मंगल दलों के लिए 25 करोड़ रुपए में घटिया खेल सामाग्री वित्तीय वर्ष 2019-20 में खरीदी गई। आज लगभग 5 वर्ष बाद भी शासन स्तर पर जांच लंबित. जांच कब दोषियों पर कार्यवाही होगी? मामले में संजय मिश्र ने सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए पदयात्रा की है। ताकि सरकार होश में आए और कार्रवाई करे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *