झारखंड में इस बार 680 खरीद केंद्रों पर धान की खरीद होगी। इनमें से 112 केंद्रों पर रविवार से खरीदारी शुरू की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर सभी केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होगी। इन केंद्रों से 102 राइस मिलों को जोड़ा गया है। सरकार ने इस बार 60 लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा है। इस बार धान की बंपर फसल हुई है। ऐसे में राज्य खाद्य निगम का प्रयास है कि खरीद का लक्ष्य पूरा हो जाए। सरकार ने धान का खरीद मूल्य 2300 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसके अलावा 100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस दिया जाएगा। पिछले साल यह कीमत 2183 रुपए था, जबकि राज्य सरकार ने 117 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया था। सरकार का मानना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। किस जिले में कितने केंद्र और खरीद का लक्ष्य जिला खरीद केंद्र लक्ष्य रांची 42 3.00 धनबाद 16 2.00 रामगढ़ 24 2.00 हजारीबाग 70 3.50 कोडरमा 22 1.00 चतरा 31 1.50 पलामू 38 2.00 गढ़वा 52 2.00 लातेहार 24 2.00 गुमला 18 1.50 लोहरदगा 23 2.50 सिमडेगा 23 2.00 किसानों को तत्काल 50% भुगतान, शेष राशि धान के मिल में पहुंचने पर इस साल 60 लाख क्विंटल धान खरीदने पर सरकार को 1440 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा। किसानों को भुगतान के लिए जेएसएफसी हर साल बैंक से लोन लेता है। फिलहाल राज्य सरकार ने ग्रीन कार्डधारकों के राशन की एवज में जेएसएफसी को 240 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। वहीं बोनस के लिए भी 60 करोड़ रुपए देने का फैसला लिया है। जेएसएफसी का अपना फंड भी है, जिससे वह फिलहाल किसानों को भुगतान करेगा। खरीद के तत्काल बाद किसानों को 50% मिलेगी। वहीं मिल तक धान पहुंचने के बाद दूसरी किस्त का भुगतान किया जाएगा। धान की खरीद पैक्स के माध्यम से होगी। इसके लिए सरकार ने जिलों को राशि उपलब्ध करा दी है। किसानों को पिछले साल के बकाए का भुगतान हो चुका है। हालांकि लैंपसों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। एक सप्ताह के भीतर किसानों को दूसरी किस्त देने का प्रयास किसानों को 50% राशि का भुगतान तत्काल कर दिया जाएगा। शेष 50% राशि का भुगतान भी एक सप्ताह के भीतर करने का प्रयास किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा किसान धान लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंचे, इसके लिए डीसी को निर्देश दिया गया है। विधायकों से भी अपील की गई है कि वे अपने इलाके के किसानों को खरीद केंद्रों पर भेजें। -डॉ. इरफान अंसारी, खाद्य आपूर्ति मंत्री जिला खरीद केंद्र लक्ष्य खूंटी 13 0.50 बोकारो 9 2.00 पू. सिंहभूम 44 6.00 प. सिंहभूम 17 3.00 सरायकेला 16 3.00 गिरिडीह 45 3.50 जामताड़ा 17 2.00 दुमका 24 3.00 गोड्डा 33 2.00 देवघर 31 3.00 साहिबगंज 21 2.00 पाकुड़ 15 2.00 लक्ष्य लाख क्विंटल में


