‘7वां बीएनआई जयपुर बिज एक्सपो’ 21 मार्च से होगा शुरू:1 हजार से अधिक एंटरप्रेन्योर और स्टार्टअप्स लेंगे हिस्सा, बिजनेस ग्रोथ का मिलेगा अवसर

बी-टू-बी बिजनेस ट्रेड शो 7वां बीएनआई जयपुर बिज एक्सपो 21 से 23 मार्च, 2025 तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में आयोजित किया जाएगा। बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (BNI), जयपुर द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 1,000 से अधिक एंटरप्रेन्योर और स्टार्टअप्स हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न उद्योगों और बिजनेस कैटेगिरी से जुड़े होंगे। बीएनआई जयपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अक्षय गोयल ने बताया कि यह एक्सपो उद्यमियों और स्टार्टअप के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जहां वे अपने बिजनेस नेटवर्क को बढ़ा सकते हैं और नए अवसरों से जुड़ सकते हैं। यह कार्यक्रम बिजनेस प्रमोशन, नेटवर्किंग और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए अनूठा मंच साबित होगा। प्रेस वार्ता के दौरान बीएनआई जयपुर बिज एक्सपो के जयपुर एरिया डायरेक्टर नीलम मित्तल ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय कॉर्पोरेट इवेंट में 150 से अधिक बड़े कॉरपोरेट घराने, MSMEs, सरकारी संगठन, ट्रेड एवं इंडस्ट्रियल एसोसिएशन शामिल होंगे। इस दौरान बिजनेस प्रोफेशनल्स अपने बिजनेस और सर्विस से जुड़ी जानकारी साझा करेंगे और युवाओं व उद्यमियों को सफल एंटरप्रेन्योर्स के साथ चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इस मल्टी-बिजनेस कैटेगरी शो में विभिन्न इंडस्ट्री से संबंधित 150 से अधिक स्टॉल्स प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें मुख्यतः आईटी और ऑटोमेशन, ऑर्गेनिक फूड और ई-व्हीकल्स, मार्केटिंग, पीआर और फाइनेंस-इन्वेस्टमेंट, होटल-हॉस्पिटैलिटी, ट्रेवल-टूरिज्म, इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटीरियर और कंस्ट्रक्शन, हेल्थ-वेलनेस, वेडिंग-इवेंट्स, ज्वैलरी-फैशन, मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस जैसे सेक्टर शामिल होंगे। इस एक्सपो में बिजनेस ग्रोथ, इनोवेशन और मार्केटिंग पर प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी इनसाइट्स साझा की जाएंगी। यह इवेंट नए और मौजूदा उद्यमियों के लिए नेटवर्किंग और लर्निंग का बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *