लुधियाना| न्यू जनहित सेवा सोसायटी जसपाल कॉलोनी, ग्यासपुरा द्वारा 7वां विशाल मां भगवती जागरण 30 मार्च को करवाया जाएगा। मां की महिमा का गुणगान मनोज सुमन पार्टी द्वारा होगा। शिअद के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद जसपाल सिंह को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस अवसर पर मनोज सिंह, संजय रावत, राज कुमार सिह, शम्मी वर्मा, राम प्रवेश महतो, नगेन्दर यादव, विनोद यादव, कानिक राम वर्मा, मनोज शर्मा, शशि शर्मा आदि मौजूद रहे।


