7 किलो 650 ग्राम अफीम का डूडा चूरा जब्त:जीआरपी सवाई माधोपुर पुलिस ने प्लेटफॉर्म से आरोपी को किया गिरफ्तार

रेलवे पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी थाना सवाई माधोपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 किलो 650 ग्राम अफीम का डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह (34) निवासी जिला कपूरथला (पंजाब), हाल निवासी जिला फिरोजपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। बैग में ले जा रहा था डूडा चूरा
जीआरपी थानाधिकारी हरिमन मीणा CI ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार रेलवे पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान बुधवार को थानाधिकारी जीआरपी सवाई माधोपुर हरिमन मीणा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में गश्त एवं चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पार्सल कार्यालय के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर पिट्ठू बैग लेकर जाने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम जसविन्दर सिंह उर्फ बूटा सिंह बताया। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से पारदर्शी पॉलीथिन में भरा हुआ भूरे रंग का छिलकेदार पदार्थ मिला, जिसे जांच पर अफीम का डोडा चूरा पाया गया।
आरोपी के पास इस मादक पदार्थ रखने या परिवहन करने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। बरामद डोडा चूरा का कुल वजन 7 किलो 650 ग्राम पाया गया। इस पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मुकदमे का अनुसंधान दलवीर सिंह SI थानाधिकारी जीआरपी की ओर से किया जा रहा है। सवाई माधोपुर जीआरपी पुलिस ने आरोपी को थाना गंगापुर सिटी के सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *