बड़वानी | खेतिया पुलिस ने गुरुवार को बस स्टैंड के सामने देकर 7 जुआरियों को जुुआ खेलते पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से ताश के पत्तों के साथ 45500 रुपए नकदी जब्त की। खेतिया टीआई सुरेंद्र कनेश ने बताया जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी कृष्णा पिता विष्णु, ईश्वर पिता देवीसिंह व हीरालाल पिता गुसाई तीनों निवासी बेहड़िया, ईश्वर पिता गोविंदा निवासी मेलन, पप्पू पिता रायसिंह निवासी भड़गोन, अभिनव पिता सीबा निवासी आमल्यापानी और कैलाश पिता सुखलाल निवासी खेतिया को पकड़ा। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


