7 घंटे चली प्रक्रिया, एक कैंडीडेट से औसतन 12 मिनट 35 सेकंड सवाल-जवाब

भास्कर न्यूज | अमृतसर कांग्रेस जिला प्रधान पद के लिए 35 दावेदारों का इंटरव्यू चुनाव ऑब्जर्वर सीपी मित्तल ने कांग्रेस कार्यालय हॉल बाजार में लिया। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 7 घंटे ऑब्जर्वर ने अलग-अलग उम्मीदवारों को बुलाकर सवाल पूछे। यानि कि एक कैंडीडेट से औसतन करीब 12 मिनट 35 सेकंड सवाल-जवाब हुए। खास बात यह ही कि पूर्व प्रधान अश्वनी पप्पू भी इंटरव्यू देते नजर आए। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑब्जर्वर की ओर से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अपने ओपिनियन के साथ हाईकमान को लिस्ट भेज दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली से पहले कांग्रेस को नया जिला प्रधान मिल सकता है। ऑब्जर्वर सीपी मित्तल ने बताया कि जल्द ही जिला प्रधान की कमान सौंपी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। .पार्टी क्यों ज्वाइन की था। राहुल गांधी से प्रभावित थे या पार्टी की आइडियोलॉजी से। .वि चुनाव 2027 में कांग्रेस को पंजाब में जीत दिलाने के लिए किस तरह से काम करेंगे। पार्टी में कब से जुड़े हैं। कौन-कौन से पद पर रह चुके। .जिला प्रधान क्यों बनना चाहते हैं। .कितने धरने लगाए या शामिल हुए। किस उद्देश्य से लगाए जाते हैं। .पार्टी को आगे कैसे ले जाएंगे। .हलका में कितने वोटर हैं, बूथ कितने हैं। कांग्रेस में ऐसा क्या है जो पूरा जीवन समर्पित करना चाहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *