चिकित्सा व स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग द्वारा गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को लाने के लिए जिला सहित प्रदेशभर में सरकार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर 15 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में जिले में प्रथम चरण में शनिवार को सीएचसी सुनेल, भवानीमण्डी, चोहमेला, असनावर, खानपुर, पीएचसी मोरेली व पिण्डोला कुल 7 चिकित्सा संस्थानों पर शिविरों का आयोजन किया। शिविरों में 5907 जनसहभागिता, 5442 पंजीकृत, 340 गर्भवती महिलाएं, 220 गर्भवती का टीकाकरण, 260 योग्य दंपती को साधन उपलब्ध करवाए। 380 तीस वर्ष से अधिक आयु के मधुमेह स्क्रीनिंग, 300 तीस वर्ष से अधिक आयु के उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग, 130 औरल कैंसर स्क्रीनिंग, 36 ब्रेस्ट कैंसर स्क्रनिंग, 12 सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 400 ईएनटी जांच, 260 दंतरोग जांच, 280 टीबी संभावित जांच व 23 टेलीकन्सल्टेशन किया। इन शिविरों में निःशुल्क जांच सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने टेली कंसल्टेशन, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच बच्चों का टीकाकरण, डायबिटीज हाइपरटेंशन, कैंसर व अंधता के रोगियों की स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध रही। वहीं, जरूरत पर रोगी को शिविर से एंबुलेंस की मदद से चिकित्सा संस्थान में जाकर उपचार भी करवाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों में स्वयं, अपने परिजनों व परिचितों की स्वास्थ्य की जांच एवं अन्य चिकित्सा विभाग से संबंधित कार्य करवाए। शिविरों के माध्यम से ही ग्राम स्तर पर ही ईकेवाईसी करवाते हुए व आयुष्मान कार्ड वितरण भी किए जा रहे हैं। आमजन से अपील है कि वे शिविरों में आकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के साथ ही 30 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों की संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी करवाएं ताकि भविष्य में होने वाले संचारी रोगों से बचा जा सके।


