लोक निर्माण विभाग की सिंगपुर-धरमपुर रोड से मझपुरा रोड का निर्माण कार्य घटिया पाए जाने पर राज्य शासन ने इसके लिए जिम्मेदार उपयंत्री को निलंबित कर दिया है। कार्यपालन यंत्री को शोकॉज नोटिस जारी करने का फैसला किया गया है। वहीं, निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार मेसर्स माँ शारदा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर पन्ना को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल, दो दिन पहले प्रदेश के सात जिलों की सड़कों के औचक निरीक्षण के बाद रिपोर्ट आने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई समीक्षा बैठक में यह फैसला लिया गया। एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निरीक्षण किए गए सात जिलों के 35 निर्माण कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई, जिसे पोर्टल पर अपलोड किया गया। रिपोर्ट में यह बातें सामने आईं गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं- यादव प्रबंध संचालक यादव ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने वाले ठेकेदारों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। एमडी यादव ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में विभाग निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


