रांची | इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के रानी बगान स्थित श्री बिरला हनुमान मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ सह भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। अनुष्ठान की शुरुआत 29 अप्रैल को कलशयात्रा के साथ होगी। इसकी तैयारी जोरों पर है। 30 अप्रैल को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, अरनी मंथन, पीठ पूजन व कर्मकूटी जलाधिवास, एक मई को मंडप वेदी पूजन, हवन अन्नाधिवास के साथ 2 मई को हवन व वस्त्राधिवास होगा। 3 मई को सुबह पूजन, देवस्पनन, नगर भ्रमण, 4 मई को न्यास प्रतिष्ठा व गंगा आरती और 5 मई को हवन पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ आचार्य रोहित सांस्कृत्यायन काशी वाराणसी उपाचार्य राघव मिश्रा संपन्न कराएंगे। कथावाचिका रश्मि मिश्रा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगी।


