धालभूमगढ़ | नरसिंहगढ़ स्थित अग्रसर भवन में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सात दिवसीय भागवत कथा का होगा आयोजन। भागवत कथा शुभारंभ 25 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे कलश यात्रा का आयोजन होगा। भागवत कथा के लिए कथा वाचक परम पूज्य गुरुदेव श्री विजय गुरुजी द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी। पहला दिन 25 दिसंबर शाम 3:00 बजे से भागवत महात्म्य कथा। 26 दिसंबर मंगलाचरण श्री सुखदेव जी जन्मोत्सव परीक्षित जन्म सुखदेव पूजन कथा, 27 दिसंबर को सृष्टि विस्तार कपिल भगवान चरित्र, 28 दिसंबर को प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार, रामचरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 29 दिसंबर को श्री कृष्णा बाल लीला,माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, 30 दिसंबर को श्री कृष्ण मथुरा आगमन, कंस वध, एंव रुक्मणी विवाह, वही 31 दिसंबर को सुदामा चरित्र, सुखदेव विदाई आदि का कथा सुनाया जाएगा।


