रांची| श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में बुधवार को शताब्दी वर्ष को लेकर कई निर्णय लिए गए। बैठक में विसर्जन शोभायात्रा के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष शंकर दुबे व महामंत्री गोपाल पारीक ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कोलकाता की ताशा पार्टी, झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्रों जैसे ढोल नगाड़ा, मांदर का भव्य प्रदर्शन होगा। 7 रथों पर देवी-देवताओं का मनमोहक प्रदर्शन व 51 महावीरी झंडों का समावेश रहेगा, जो शोभा यात्रा की शान बढ़ाएंगे। शोभायात्रा में झारखंड के प्रसिद्ध भजन गायक विक्की छाबड़ा के मधुर भजनों की प्रस्तुति होगी। विसर्जन जेल तालाब में किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, रमेश सिंह, अध्यक्ष शंकर दुबे, गोपाल पारीक, संजय सिंह, नमन भारतीय व अन्य सदस्य लगे हैं।


