7 रन से महलपारा ने जीता मुकाबला: अंतिम गेंद तक मैच रोमांचक

भास्कर न्यूज | जनकपुर जनकपुर प्रीमियर लीग का खिताब मवई इंडियन्स ने अपने नाम कर लिया है। इस रोमांचक टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मवई इंडियन्स ने चांगभखार टाइगर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 41 हजार रुपए नगद इनाम प्रदान किया गया। उपविजेता चांगभखार टाइगर्स को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी दी गई। यह टूर्नामेंट पूरी तरह से इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर खेला गया। इसका आयोजन फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, जनकपुर के द्वारा किया गया था। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 मई को हुई और समापन 14 मई को हुआ। कुल 34 मैचों के इस टूर्नामेंट में अनेक टीमों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में एमसीबी जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जनपद अध्यक्ष भरतपुर माया प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल पटेल, जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह और जनपद सदस्य अनीता चौधरी उपस्थित रहीं। मैच में चांगभखार टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। जवाब में मवई इंडियन्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर मैच और टूर्नामेंट जीत लिया। बैकुंठपुर | कोरिया प्रीमियर लीग 2025 के तहत 14 मई को नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवां मैच खेला गया। मुकाबला देव जेसीबी इलेवन और एमपीसीसी महलपारा के बीच हुआ। टॉस जीतकर महलपारा ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 67 रन बनाए। फिरोज ने 17 गेंदों में 37 रन की तेज पारी खेली। मोहित ने 9 और जीवन ने 6 रन जोड़े। देव जेसीबी के विक्की ने 2 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में देव जेसीबी की टीम 10 ओवर में 10 विकेट पर 60 रन ही बना सकी। हीरा ने 13 गेंदों में 23 रन बनाए। प्रेम ने 12 और वंश ने 6 रन जोड़े। महलपारा की जीत में अमन कश्यप ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 2 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिए। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दर्शक आखिरी गेंद तक मैच से जुड़े रहे। फाइनल के मैन ऑफ द मैच धीरज जायसवाल रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बेली को पर्पल कैप से नवाजा गया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में बनास टाइटन्स ने मां ज्वाला मुखी क्लब को 13 रन से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह मैच 6 ओवर का था जिसमें बनास टाइटन्स ने 5 विकेट पर 55 रन बनाए। जवाब में मां ज्वाला मुखी क्लब सिर्फ 42 रन ही बना सकी। तीसरे स्थान की टीम को 6100 रुपए और चौथे स्थान की टीम को 4100 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। जनकपुर प्रीमियर लीग ने क्षेत्रीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *