7 साल की बच्ची को नीले ड्रम में डाला:कोरबा में मां ने बचाई जान, युवक बोला- मजाक कर रहा था, लोगों ने जमकर पीटा

कोरबा में नशे में धुत युवक ने 7 साल की बच्ची को जबरन नीले ड्रम में डाल दिया। गनीमत रही कि परिजनों ने समय रहते बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। यह घटना सीतामणी क्षेत्र की है। आरोपी युवक की पहचान सीतामणी निवासी सूरज मांझी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह बच्ची के साथ मजाक कर रहा था। घटना के समय सूरज के साथ दो अन्य युवक भी थे, जो लोगों को आता देख मौके से भाग गए। बच्ची की मां ने बताया कि वह घर पर काम कर रही थी, जबकि उसकी बेटी पड़ोस की बच्ची के साथ घर के पास खेल रही थी। तभी एक बच्ची दौड़कर घर आई और बताया कि किसी ने उसकी बेटी को ड्रम में डाल दिया है। मां तुरंत मौके पर पहुंची और शोर मचाया। बस्तीवासियों का गुस्सा फूटा, आरोपी ने दी सफाई इस दौरान दो युवक भाग गए, लेकिन एक युवक सूरज मांझी (उम्र 21 वर्ष)​​​​​​ को लोगों ने पकड़ लिया। बच्ची को ड्रम से बाहर निकाला गया। देखते ही देखते बस्ती के लोग जमा हो गए और उन्होंने पुलिस को 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। आरोपी बोला- “मजाक” में ऐसा किया था बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में था। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता तो बच्ची की जान को खतरा हो सकता था। पुलिस द्वारा पूछे जाने पर युवक ने कहा कि उसने “मजाक” में ऐसा किया था। उससे गलती हो गई है और वह माफी मांगता है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *