7 साल के बालक की हत्या,शव खेत में मिला:पिता का आरोप-साथ काम करने वाला शाम को बेहला कर ले गया था

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के अहीर बास गांव में सरसों के खेत से एक 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। खेत में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और रैणी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर रैणी सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि बालक की हत्या कर शव को सरसों के खेत में फेंका गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक बालक के पिता फखरू ने बताया कि शनिवार देर शाम वह झुग्गी में दवा लेकर सो गया था, जबकि बच्चा अन्नु आसीन (7) पास ही स्थित ईंट भट्‌टे पर ईंट रखने चले गए थे। इसी दौरान अजरू नामक व्यक्ति उनके बेटे को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसकी हत्या कर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि आरोपी उनके ही गांव लेचोरी, दौलतपुर, मथुरा का रहने वाला है, जो यहां उनके साथ ईंट भट्‌टे पर काम करता था। उनका आरोपी से पहले से कोई विवाद नहीं था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *