7 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार:2 हजार रुपए का रखा था इनाम, उदयपुर में पहचान बदलकर रह रहा था

प्रतापगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 7 साल से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी जसवंत कुमार पर पुलिस ने 2000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रठांजना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने आसूचना संकलन किया और पता लगाया कि आरोपी अपनी पहचान बदलकर उदयपुर में रह रहा है। मामला 2017 का है। आरोपी जसवंत कुमार निवासी पानमोड़ी इस मामले में फरार चल रहा था। विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस प्रकरण प्रतापगढ़ की अदालत में मामला विचाराधीन है। पुलिस टीम ने भेष बदलकर उदयपुर में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *