सरायकेला| बिजली विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण शनिवार की सुबह 7:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक नगर क्षेत्र के सरायकेला बाजार, कुदरसाई, दीवानसाई व इंद्रटांडी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग की सहायक अभियंता संजय कुमार सवैया ने दी। जानकारी हो कि रथ यात्रा को लेकर नगर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है।


