70 बोरी अवैध धान किया जब्त

भास्कर न्यूज| महासमुंद सरायपाली तहसील के ग्राम चिउराकूटा में ओड़िसा से अवैध परिवहन कर डंप किए 70 बोरी अवैध धान को जब्त किया गया। जब्त धान को थाना सिंघोड़ा को सुपुर्द किया गया। प्रशासन द्वारा गठित संयुक्त टीमों के माध्यम से जिलेभर में व्यापक जांच एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 258 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनसे 30,126.24 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जो कि राज्य में सर्वाधिक है। इनमें अवैध धान परिवहन, अवैध भंडारण एवं नियमों के विरुद्ध विक्रय से जुड़े 240 प्रकरण शामिल हैं। इसके अलावा जिले की 18 राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कर अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज किए गए हैं। संयुक्त टीम में राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।जो लगातार निगरानी कर रहे हैं। महासमुंद। अवैध धान पर कार्रवाई करते निगरानी दल के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *