झांसी में CBI ने सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर (IRS अफसर) प्रभा भंडारी समेत 3 अफसरों को अरेस्ट किया। ये अफसर 70 लाख रुपए की घूस ले रहे थे। उनके साथ जीएसटी मामलों के अधिवक्ता नरेश कुमार गुप्ता और जय दुर्गा हार्डवेयर का प्रोपराइटर राजू मंगनानी को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस तरह कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से तलाशी में 90 लाख रुपए, भारी मात्रा में सोने की ज्वेलरी और कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब तक कुल 1.60 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। CBI सभी को गोपनीय जगह ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई की भनक स्थानीय स्तर पर किसी को नहीं लगने दी गई। बुधवार शाम को जीएसटी अफसरों को कार्रवाई की भनक लग पाई। उसके बाद से जीएसटी अफसरों ने भी अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।


