70 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा, 3 डिटेन:टाेंक में स्पेशल टीम ने पावर बाइक, मोबाइल और 55 सिम जब्त की

जिला स्पेशल टीम (DST) टोंक ने साइबर अपराधियों के खिलाफ आज फिर बड़ी कार्रवाई की है। 70 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा कर तीन युवकों को डिटेन किया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात निवाई थाना क्षेत्र में दबिश देकर की है। इनके कब्जे से मोबाइल, एटीएम कार्ड, अपाचे आरटीआर पावर बाइक को जब्त किया है। आगे की कार्रवाई के लिए तीन साइबर अपराधियों निवाई थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां तीनों के खिलाफ साइबर क्राइम की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मोबाइल में 55 सिम ली थी काम में जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि आरोपी इतने शातिर हैं कि पुलिस से बचने के लिए लोगों से ठगी करते समय मोबाइल में 55 सिम काम में ली थी। तीनों आरोपी द्वारा जांच में अपने मोबाइल से इन 55 फर्जी सिम को काम ले लेकर अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, सेक्सटॉर्शन के माध्यम से वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर 4 साल से साइबर ठगी कर रहे थे। ये निवाई थाना क्षेत्र मे एक साल से शिवाजी कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे। इन्हें किया गिरफ्तार सलमान पुत्र बाबू निवासी जामडोली पुलिस थाना बरौनी,खुशीराम चौधरी पुत्र खेमराज निवासी मोटूका पुलिस थाना बरौनी,विजय रज पुत्र देवा लाल सैनी निवासी गणेश नगर पुलिस थाना निवाई को गिरफ़्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *